ब्रेकिंग
भरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलान

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसी

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैनाटांड़ क्षेत्र में SSB की 47वीं और 44वीं बटालियन ने हाई अलर्ट जारी कर बॉर्डर प्वाइंटों पर गश्त, जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 47वीं और 44वीं बटालियन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए निगरानी बढ़ा दी है।



सीमा के इनरवा, बसंतपुर, भेड़िहारी, भंगहा, पचरौता, सिसवा, नगरदेही समेत विभिन्न बॉर्डर प्वाइंटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जवान भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच कर रहे हैं।



आने-जाने वालों और सामान की जांच

सीमा पर तैनात जवान यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच करने के साथ उनके सामान की भी तलाशी ले रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमा क्षेत्र में SSB की पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा से सटे गांवों में भी जवानों की सक्रियता बढ़ाई गई है।



संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

SSB की ओर से सीमावर्ती गांवों के लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दें। सुरक्षा बलों की नजर सीमा से होने वाली संभावित अवैध गतिविधियों पर भी है। बॉर्डर प्वाइंटों पर नियमित जांच के साथ संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।



47वीं बटालियन के अधिकारी ने दी जानकारी

47वीं बटालियन के इनरवा कैंप में तैनात सहायक सेनानायक अंकित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।



उन्होंने कहा कि सीमा से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता