ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलादर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसला

विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बेली ब्रिज और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द आवागमन बहाल करने और 30 नवंबर तक कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Vikramshila Setu
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vikramshila Setu: भागलपुर की जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेतु पर चल रहे निर्माणाधीन बेली ब्रिज और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्थायी व्यवस्था के तहत जल्द से जल्द आवागमन बहाल किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु केवल एक पुल नहीं, बल्कि भागलपुर और कोसी-सीमांचल क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक धड़कन है। उन्होंने बताया कि सेतु के सुपर स्ट्रक्चर की तकनीकी जांच दो विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा पूरी कर ली गई है, जबकि एक अन्य एजेंसी से भी विस्तृत परीक्षण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में सुरक्षा और मजबूती से कोई समझौता न हो।


निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि सेतु के तीन स्लैब में क्षति और स्क्रैच पाए गए हैं, जिन्हें हटाकर नए स्लैब लगाए जाएंगे। यदि आगे जांच में अन्य स्लैब बदलने की आवश्यकता सामने आती है, तो उन्हें भी तुरंत बदला जाएगा। सीएम ने कहा कि मरम्मत और पुनर्निर्माण के बाद विक्रमशिला सेतु पहले से अधिक मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक स्वरूप में तैयार होगा।


उन्होंने कार्य की समय-सीमा तय करते हुए कहा कि वे 30 नवंबर को पुनः भागलपुर आकर प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। तब तक बेली ब्रिज के माध्यम से यातायात बहाल किया जाएगा। साथ ही छोटे वाहनों और आम लोगों के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनजीवन पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता