ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

vigilance raid: पटना पेसू का COS 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

निगरानी की टीम ने सचिवालय स्थित बिजली विभाग के दफ्तर PESU में कार्रवाई की है। बिजली विभाग के COS अखिलेश कुमार को 30 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया। 90 हजार रूपये बतौर घूस मांगी गयी थी। पहली किस्त लेते ही दबोचा गया।

BIHAR POLICE
घूसखोर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में विजिलेंस की टीम आए जिन घूसखोरों को रंगेहाथ घूस लेते पकड़ती है और कार्रवाई करती है इसके बावजूद रिश्वतखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा ली है। इनको सरकार इतनी सैलरी देती है कि वो अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सकते हैं लेकिन संतोष नाम का कोई चीज इनके अंदर नहीं होता जिसके कारण लालच में आकर ये लोग घूस लेते हैं और निगरानी के हत्थे चढ़ जाते हैं।


 इस बार बिजली विभाग का कर्मचारी विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया है। पेसू के कर्मचारी को 30 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग का कर्मचारी अखिलेश किसी काम को करने के लिए 90 हजार रुपये का डिमांड किया था। पहले 30 हजार एडवांस के तौर पर देने को कहा गया था। 


30 हजार रुपये देने के लिए पीड़ित पेसू में पहुंचा था लेकिन इसकी जानकारी उसने विजिलेंस को पहले ही दी थी। जब वो पैसे देने गया तब वहां पहले से विजिलेंस की टीम मौजूद थी। निगरानी की टीम ने 30 हजार घूस लेते पेसू के कर्मचारी को रंगेहाथ धड़ दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कर्मचारी को विजिलेंस के दफ्तर ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।  


निगरानी की टीम ने सचिवालय स्थित बिजली विभाग के दफ्तर PESU में कार्रवाई की है। घूस की रकम लेने वाला कर्मचारी अखिलेश कुमार बिजली विभाग का COS है। पेसू पटना के सीओएस अखिलेश कुमार ने 90 हजार रूपये बतौर घूस की मांग की थी। यह रकम पीड़ित को तीन किस्तों में देने थी। पहली किस्त लेते ही निगरानी ने अखिलेश को दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

 vigilance raid: पटना पेसू का COS 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई  vigilance raid: पटना पेसू का COS 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई  vigilance raid: पटना पेसू का COS 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें