ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, वेल में जाकर की नारेबाजी

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया है. वेल में जाकर विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. बिहार में बिगड़

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया है. वेल में जाकर विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. बिहार में बिगड़ी कानून व्यवस्था, प्याज की बढ़ती कीमत, जहानाबाद मामला समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने हंगामा किया है. विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.


इससे पहले राज्य में बढ़ती प्याज की कीमतों के खिलाफ आरजेडी ने सरकार के खिलाफ विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला. आरजेडी विधायक शिवचंद्र राम विरोध जताने के लिए प्याज की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे. प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर विधायक शिवचंद्र राम ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार की जनता प्याज के आंसू रो रही है और नीतीश सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है. सरकार की तरफ से 35 रुपये किलो प्याज लोगों को उपलब्ध कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार झूठ बोल रही है, कहीं भी 35 रुपये किलो प्याज नहीं मिल रहा है. 


सस्ते दर पर पटना के लोगों को प्याज मुहैया कराने को शिवचंद्र राम ने लॉलीपॉप बताया है. शिवचंद्र राम ने कहा कि उन्होंने 100 रुपये किलो प्याज खरीदकर 3 किलो प्याज की माला बनवायी है. उन्होंने नीतीश सरकार से पंचायत से लेकर जिला स्तर तक 10 रुपये किलो प्याज बेचने की मांग की है. . उन्होंने कहा कि गरीब लोग प्याज की कीमतों से परेशान हैं और नीतीश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता