ब्रेकिंग
Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

Samrat Choudhary Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर से राज्य के जिलों के दौरे पर निकलने वाले हैं। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के अलावा...

बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद
Ramakant kumar
3 मिनट

Samrat Choudhary Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर से जिलों के दौरे पर निकलने वाले हैं. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में जाकर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे. मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस दौरे की शुरुआत पश्चिम चंपारण से हो सकती है.


मुख्यमंत्री के इस जिलावार समीक्षा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. फिलहाल सभी जिलों के दौरे का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. 26 नवंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में पहुंचकर वहां चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और आम लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच की जानकारी लेंगे.


मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य केवल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करना नहीं है, बल्कि वे स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत भी करेंगे. इस दौरान लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी. अलग-अलग विभागों के कामकाज की भी समीक्षा होगी, ताकि जिलों में चल रही योजनाओं की वास्तविक स्थिति का पता चल सके.


जिलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इसके लिए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को योजनाओं की सूची तैयार करने को कहा जा रहा है. इसके अलावा जिलों की जरूरतों और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है.


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. इस समीक्षा कार्यक्रम में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एनडीए के नेता भी शामिल होंगे.


फिलहाल मुख्यमंत्री के सभी जिलों में पहुंचने की तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पश्चिम चंपारण से दौरे की शुरुआत होने के बाद मुख्यमंत्री किस तारीख को किस जिले में पहुंचेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी जल्द सामने आने की संभावना है.