ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार में मासूम को आया हार्ट अटैक: मम्मी-पापा के साथ झोपड़ी में लगी आग को देख रहा था, पलक झपकते थम गई सांसे

VAISHALI: हार्ट अटैक से मौत का मामला आए दिन सामने आ रहा हैं. हाल की के दिनों में देश के कोने-कोने से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां बूढ़ों से लेकर बच्चों तक की मौत हार्ट अटैक से हु

बिहार में मासूम को आया हार्ट अटैक: मम्मी-पापा के साथ झोपड़ी में लगी आग को देख रहा था, पलक झपकते थम गई सांसे
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

VAISHALI: हार्ट अटैक से मौत का मामला आए दिन सामने आ रहा हैं. हाल की के दिनों में देश के कोने-कोने से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां बूढ़ों से लेकर बच्चों तक की मौत हार्ट अटैक से हुई. ऐसा ही एक मामला बिहार के वैशाली से देखने को मिला. जहां एक तीन साल के मासूम की पलक झपकते सांसें थम गई. 


यह घटना मंगलवार को वैशाली में घटी है. बताया जा रहा है कि मासूम अपने मम्मी-पापा के साथ झोपड़ी में लगी आग को छत के ऊपर चढ़कर देख रहा था. तभी मासूम की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. 


बच्चे की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुल रोड निवासी शशि रंजन के 3 साल के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई गई. वह परिवार के साथ अपने छत से आग की लपटों को देख रहा था. इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, वह बेचैन होकर गिर पड़ा. बच्चे को बेहोश होकर गिरता देख परिजन उसे आनन-फानन में सदर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि हार्टअटैक से बच्चे की मौत हुई है.

टैग्स