ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

Vande Bharat Train: पटना से दिल्ली के बीच आज और कल चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़ें रूट और टाइमिंग के पूरे डिटेल्स

Vande Bharat Train: 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।

Vande Bharat Train
पटना से दिल्ली के बीच आज और कल चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Vande Bharat Train: बिहार से दिल्ली आने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी 2 अप्रैल तक हर दिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी।


रेलवे की ओर से 31 मार्च और एक अप्रैल को पटना जंक्शन से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। पटना से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक साबित होगी। स्पेशल वंदे भारत ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते गुजरेगी। इसके अलावा पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन दो अप्रैल तक पटना जंक्शन से प्रतिदिन चलाई जाएगी।


इस ट्रेन के पटना जंक्शन से चलने का समय 12 बजे निर्धारित किया गया है, जो अगले दिन 04.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 31 मार्च को भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन होते हुए जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर से 14.30 बजे रवाना होगी, जो 20.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। अगले दिन 14.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए गुजरेगी। यह ट्रेन 31 मार्च एवं एक अप्रैल को जयनगर से 04.00 बजे चलेगी, जो 11.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता