ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

Bihar News: पूर्णिया को मिली बड़ी सौगात, इस रुट से शुरु हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें... कहां-कहां होगा ठहराव?

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बिहार दौरे ने विकास की रफ्तार को भी नई दिशा दी है। इसी कड़ी में सीमांचल क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात मिली।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बिहार दौरे ने विकास की रफ्तार को भी नई दिशा दी है। इसी कड़ी में सीमांचल क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात मिली, जब बनमनखी जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बनमनखी से पूर्णिया तक का सफर वंदे भारत ट्रेन में बैठकर तय किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता के साथ खुशी साझा करते हुए कहा कि, यह क्षण पूर्णिया, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के संघर्ष, एकजुटता और वर्षों की उम्मीदों का परिणाम है। जब जनता एकजुट होकर आवाज़ उठाती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है।


सांसद पप्पू यादव ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही बनमनखी या पूर्णिया को वाशिंग पिट (रेल गाड़ियों की सफाई और मरम्मत हेतु ज़रूरी सुविधा) की सौगात मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि अगले 6 महीनों के भीतर बनमनखी में ओवरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र को कई और बुनियादी सुविधाएं मिलने वाली हैं।


इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि भी स्टेशन पर उपस्थित थे। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस का सीमांचल में ठहराव होना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त प्रयासों से अब यह पिछड़ा इलाका भी देश के हाईस्पीड ट्रेन नेटवर्क से जुड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका लाभ न सिर्फ आम यात्रियों को मिलेगा, बल्कि छात्रों, व्यापारियों और रोज़ाना यात्रा करने वालों के लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी।


बनमनखी स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। महिलाएं, बच्चे, बुज़ुर्ग सभी की आंखों में गर्व और खुशी झलक रही थी। यह दृश्य साबित करता है कि विकास की गति अब सीमांचल तक पहुंच चुकी है और लोग इसमें अपनी भागीदारी महसूस कर रहे हैं।