ब्रेकिंग
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई

बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 3.24 लाख क्यूसेक हो गया है। गंडक, कोसी और बागमती के जलस्तर में वृद्धि से बिहार के निचले इलाकों में फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

बिहार न्यूज
गंडक-कोसी-बागमती उफान पर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

बगहा: नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी दिखने लगा है। गंडक, कोसी और बागमती नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। वहीं, वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


 नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बराज समेत गंडक नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में  भारी बारिश के चलते एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल गंडक नदी में  तीन लाख चौबीस हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।


वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 3 लाख 24 हजार 800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को वाल्मीकिनगर गंडक बराज से करीब 57 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था, जो बढ़कर 3,24,800 क्यूसेक हो गया है। वहीं, नेपाल के देवा घाट से करीब 3.96 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है।


बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी फाटकों को खोल दिया गया है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें नदी के जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नेपाल में जारी भारी बारिश का असर भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। 


लगातार बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इससे नदी के तटीय और निचले इलाकों में जलजमाव के साथ बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को नदी के आसपास जाने से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Gandak Barrage Valmikinagar

Date- 26/09/2026. Time-09:00 PM

Barrage U/S Discharge- 3,24,800cusec

Barrage U/S level- 360.00ft

Barrage D/S level-  358.30ft

E.M.C-   Nil cusec

M.W.C-  Nil cusec

D/S Discharge-  3,24,800cusecs(R)

Devghat (Nepal) discharge at  08:15PM  3,96,000.00  cusecs

trend (F)

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता