ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, वन विभाग का मानना है कि घायल होने के कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बगहा: बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक अहम खबर सामने आई है। टाइगर रिजर्व के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या-36 में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।


करीब दोपहर 2 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ी में बाघ का शव बरामद किया गया। वन विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया बाघ काफी कमजोर दिखाई दे रहा था। मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बाघ को मृत घोषित कर दिया।


प्रारंभिक जांच और शव के निरीक्षण में यह संकेत मिले हैं कि बाघ पहले से घायल था। शरीर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वन क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान दूसरे बाघ से संघर्ष में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल होने के कारण वह शिकार करने में असमर्थ हो गया और आखिरकार उसकी मौत हो गई।


फिलहाल बाघ के शव को वन विभाग परिसर लाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता