ब्रेकिंग
Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा

Valentine Special: रेचल ने किया था तेजस्वी को पहले प्रोपोज, जानिए बिहार के इन नेताओं की भी प्रेम कहानी

PATNA : आज पुरे दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इस दिन से लेकर पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे और फूल देकर अपनी भावनाओं को व्&z

Valentine Special: रेचल ने किया था तेजस्वी को पहले प्रोपोज, जानिए बिहार के इन नेताओं की भी प्रेम कहानी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : आज पुरे दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इस दिन से लेकर पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे और फूल देकर अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करते हैं. आज प्रेमी जोड़े एक दूसरे को प्यार का इजहार कर रहे हैं तो साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं. ऐसे में राजनीतिक हस्तियों की प्यार की कहानी की जिक्र करना तो बनता है. बिहार के कई राजनेताओं ने जाति-धर्म की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को अपनाया है.


अभी हाल में ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने अपनी स्‍कूल फ्रेंड रेचल गोडिन्‍हो (राजश्री) के साथ दिल्‍ली में शादी किए. डीपीएस में पढ़ने के दौरान ही तेजस्‍वी और रेचल की नजदीकी बढ़ी थी. समय के साथ दोनों नजदीकियां बढीं. इसके बाद तेजस्वी ने जाति और धर्म की दीवार को तोड़ कर रेचल को अपनी पत्नी बना लिया.शादी के बाद यह उनका पहला वैलेंटाइन डे है. कुछ दिनों पहले रेचल ने बताया कि तेजस्‍वी को पहले उन्‍होंने ही प्रोपोज किया था. 


कुछ ऐसी ही कहानी बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की है. मंत्री सैयद शाहनवाज ने भी लव मैरेज की है. वो भी इंटरकास्‍ट और इंटररिलीजन. आज उनकी शादी सफल प्रेम विवाह का उदाहरण है. दिल्‍ली की एक हिंदू लड़की को शाहनवाज हुसैन ने लाइफ पार्टनर बनाया है. लेकिन इनकी कहानी आम प्रेमियों की तरह है. शादी से पहले इनको भी चक्कर लगाने पड़े थे. दिल्‍ली से शाहनवाज हुसैन ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे. बात  डीटीसी की बस में सफर के दौरान उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी. और प्यार हो गया. धीरे-धीरे उस लड़की से बातचीत शुरू हुई. फिर शाहनवाज हुसैन और रेणु ने एक-दूसरे से शादी कर ली.  


वहीं दूसरी तरफ बिहार के बाहुबली नेता रहे पूर्व सांसद पप्‍पू यादव और उनकी पत्‍नी रंजीत रंजन की प्रेम कहानी पूरी फिल्‍मी है. पप्‍पू यादव को प्‍यार तब हुआ जब वे मर्डर केस में सजा काट रहे थे. टेनिस खेलती रंजीत की झलक पाने के लिए वे कोर्ट पहुंच जाते थे. लेकिन यह बात रंजीत को पसंद नहीं आती थी. पप्‍पू यादव को खूब सुनाई भी थी. फिर पप्पू यादव उनको अपने दिल में बसा लिया था. और एक दिन अपने प्यार को जीत लिया.


ऐसी ही कहानी भोजपुरी के मशहूर गीतकार और लोरिया विधानसभा से विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी की भी है. विनय बिहार अपने कॉलेज के दिनों में पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ा करते थे और भोजपुरी गाने लिखा करते थे. इस दौरान वो एक किराए के कमरे में रहते थे. और वहीँ मकान मालिक की बेटी से प्यार हो गया था. उनकी पत्नी ने भी उन्हें दिल दे दिया था. इसके बाद विनय बिहारी के पिताजी ने चंचला बिहारी के पिताजी से बातचीत की और बाद में उन दोनों की शादी करा दी गई. आज वैलेंटाइन के मौके पर अपने शादी के 24 साल बाद आज एक बार फिर से अपनी पत्नी को गुलाब देकर प्रपोज किया और इस मौके पर उनकी पत्नी चंचला बिहारी भी काफी खुश दिखीं.



टैग्स