ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलना पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी

NALANDA: वैलेंटाइन डे पर एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों को लुक छिपकर मिलता देख लोगों ने पकड़ लिया और बिना बैंड-बाजा-बाराती के ही प्रेमी-जोड़े की शादी करवा

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलना पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: वैलेंटाइन डे पर एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों को लुक छिपकर मिलता देख लोगों ने पकड़ लिया और बिना बैंड-बाजा-बाराती के ही प्रेमी-जोड़े की शादी करवा दी गयी। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


मामला हरनौत प्रखंड के कल्याणबीघा ओपी क्षेत्र स्थित बराह गांव का है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमिका से मिलने के लिए युवक पहुंचा था। आपत्तिजनक हालत में देख ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और फिर दोनों की शादी करवा दी। युवक पटना के सैदपुर इलाके का रहने वाला है। जबकि उसकी प्रेमिका बराह गांव के बिगहा पर निवासी अर्जुन राम की बेटी है। 


युवक का रिश्तेदार इसी गांव में रहता हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इसी दौरान युवती उसे मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान दोनों को आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने देख लिया और इसकी सूचना प्रेमिका के परिवार वालों को दे दी। प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को पकड़कर उसके घर वालों को बुलाया।


जिसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी के बाद बिना बैंड बाजा बाराती के शादी करा दी गयी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। शादी का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि प्रेम-प्रेमिका दोनों एक ही समाज के हैं। दोनों के परिवार की रजामंदी के बाद ही शादी करायी गयी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें