ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गंगाराम गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार रात करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से सुमित्रा देवी और देवेंद्र महतो घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गंगाराम गांव के वार्ड नंबर 09 में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की सूचना है। गोली लगने से सुमित्रा देवी और देवेंद्र महतो घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही पक्ष के हैं।


घटना की सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।


बताया जा रहा है कि गोलीबारी में शामिल आरोपी पक्ष महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव का रहने वाला है। घटना के बाद से पुलिस बल गांव में कैंप कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गोलीबारी के कारणों और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता