ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

वज्रपात से महिला की मौत, एक युवक भी घायल

BAGAHA: धनहा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पडरौना जिला

वज्रपात से महिला की मौत, एक युवक भी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: धनहा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पडरौना जिला अस्पताल में जारी है। जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तमकुहा गांव की रहने वाली मुखिया यादव की पत्नी सवारी देवी अपने खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक बारिश होने के कारण वह खेत के पास स्थित एक शीशम के पेड़ के नीचे पानी से बचने के लिए छिप गयी। तभी अचानक पेड़ पर ठनका गिरा और महिला उसकी चपेट में आ गयी। जिसे आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


इस दौरान एक युवक भी इसकी चपेट में आ गया जिसका इलाज पडरौना अस्पताल में जारी है। युवक की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।      


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता