ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वज्रपात से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां वज्रपात से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। औरंगाबाद क

वज्रपात से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां वज्रपात से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


औरंगाबाद के बडेम ओपी स्थित पचमोगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ठनका गिरने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी इसी दौरान तेज आंधी बारिश के कारण बच्चे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिप गये। तभी पेड़ पर ठनका गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे झुलस गये। आनन-फानन में दोनों बच्चों को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


मृतक की पहचान पचमों गांव निवासी आशीष राम के 8 वर्षीय पुत्र अंशु और लल्लू राम के 9 वर्षीय पुत्र पिंटू के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलले ही नबीनगर के विधायक डब्लू सिह सदर अस्पताल पहुंचे। विधायक ने इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिजनों को सात्वनां दी। इस दौरान डब्लू सिंह ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा दिए जाने की बात कही। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता