ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

VAISHALI: जमीन विवाद को लेकर दलित परिवार पर जानलेवा हमला, महिलाओं-बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल

वैशाली जिले के देशरी थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में महिलाएं और बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। कोर्ट के आदेश के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा।

Bihar
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली से है जहाँ जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर गांव के दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिलाएं और बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। वहीं मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


घटना देशरी थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की है।गांव की मीणा देवी ने बताया कि नदी में घर विलीन हो जाने के कारण उनके परिवार ने गांव में ढाई कट्ठा जमीन 2008 में खरीदा था। जिसमें से एक कट्ठा जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा था। जिसे लेकर केस भी चला और 2013 में कोर्ट का आदेश भी पीड़ित परिवार के पक्ष में आया लेकिन आरोपी गांव के साथ मिलकर इस दलित परिवार के साथ मारपीट करते आ रहे है।


इसी क्रम में जमीन से हो कर आने जाने के विवाद में एक बार फिर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने भगा दिया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट