ब्रेकिंग
BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तारBPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोलट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने काटी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईमिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तार

थानेदार ने शिकायत लेने से किया इनकार? अब तुरंत करें यह काम, SP ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News: वैशाली में पुलिस की लापरवाही पर एसपी शुभांक मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में एक थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसपी ने जनता से सीधे संपर्क करने की...

थानेदार ने शिकायत लेने से किया इनकार? अब तुरंत करें यह काम, SP ने दिए सख्त निर्देश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एसपी शुभांक मिश्रा ने बड़ा और सख्त संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि यदि किसी थाना में पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी जाती है या आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है, तो लोग बिना किसी झिझक के सीधे उनसे संपर्क करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है.


इसी कड़ी में एसपी ने सहदेई थाना के थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष पर आरोप था कि उन्होंने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और आवेदन मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की. मामले की जानकारी एसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई कर दी.


एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व आम लोगों की शिकायत सुनना और कानून के अनुसार कार्रवाई करना है. यदि कोई अधिकारी इस जिम्मेदारी में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें.


एसपी ने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी थाना में उनकी बात नहीं सुनी जाती है या शिकायत दर्ज करने में अनावश्यक टालमटोल की जाती है, तो वे सीधे उनके कार्यालय से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा.


एसपी की इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. वहीं आम लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था और मजबूत होगी.