ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

वैशाली SP के पूर्व रीडर अनिल प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

PATNA : निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है. हाजीपुर पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारी के यहां निगरानी का छापा पड़ा है. हाजीपुर और पटना सहित कई ठिकानों

वैशाली SP के पूर्व रीडर अनिल प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है. हाजीपुर पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारी के यहां निगरानी का छापा पड़ा है. हाजीपुर और पटना सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है. हाजीपुर SP ऑफिस में कार्यरत हैं. निगरानी के 3 DSP वाली टीम ,नगर थाने की पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी के आवास पर कागजात खंगाल रहे हैं.

निगरानी विभाग की एक टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंचे. निगरानी की टीम सुबह 7:00 बजे से ही वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आवास पर छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के खिलाफ निगरानी के पास अकूत धन संपदा अर्जित करने की सूचना मिली थी।.निगरानी के अधिकारियों के छापेमारी के बाद ही पूरी विस्तृत जानकारी मिल पाएगी की कितने की संपत्ति वैशाली एसपी के रीडीर अनिल प्रसाद ने अवैध तरीके से अर्जित कर रखा था. फिलहाल छापेमारी जारी है.

अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया है. बता दें कि तेज प्रताप नगर में जहां वैशाली एसपी के रीडर का मकान है वहां एक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर भी चलता है. इसके अलावा निगरानी की टीम भ्रष्ट पुलिस अफसर के ईसी कॉलोनी में स्थित एक रिश्तेदार के आवास पर भी छापेमारी करने पहुंची.

टैग्स