ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

वैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुक

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गयी है। वही 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि सोमवारी के दिन

वैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गयी है। वही 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि सोमवारी के दिन हाजीपुर के हरोली बूढ़ी माई स्थान से पूजा अर्चना कर ऑटो में सवार होकर श्रद्धालु मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। तभी ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गयी जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी। वही 4 लोगों को गंभीर हालत में  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  


घटना वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास की है। जहां ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में टेंपो सवार चार लोगों की मौत हो गयी  जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी मृतक मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के रहने वाले हैं। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि सभी हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरोली बूढ़ी माई स्थान से पूजा कर लौट रहे थे। स्थानिय वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सभी को घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। जो घायल हुए हैं उनकी भी हालत चिंताजनक है। एव मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया 


इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सामने से ठोकर मार दिया है। घटनास्थल पर ही चार की मौत हुई है और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



वैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुकवैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुकवैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुकवैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुकवैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुक

वैशाली से बड़ी खबर: ट्रक और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 4 की हालत नाजुक

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता