ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

वंदे भारत में सीट के नाम पर खेल! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में TTE और दलाल की सेटिंग का पर्दाफाश

Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि सीट दिलाने के नाम पर यात्रियों से पैसे लिए जा रहे थे और इसमें TTE व कथित एजेंटों की...

वंदे भारत में सीट के नाम पर खेल! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में TTE और दलाल की सेटिंग का पर्दाफाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह ट्रेन की रफ्तार या सुविधा नहीं, बल्कि सीट दिलाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में वंदे भारत ट्रेन में TTE और कथित दलाल के बीच सेटिंग का खेल साफ नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।


बताया जा रहा है कि मामला हाजीपुर जंक्शन का है, जहां बिना कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों से सीट दिलाने के बदले पैसे मांगे जा रहे थे। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग यात्रियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जिसमें सीट के बदले रकम तय की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि प्रति यात्री सैकड़ों रुपये लेकर ट्रेन में सीट दिलाने का खेल चल रहा था।


वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरा मामला ट्रेन के अंदर ड्यूटी पर मौजूद TTE और कथित एजेंटों की मिलीभगत से संचालित हो रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में कथित दलाल खुलेआम यात्रियों से पैसे की बात करता दिखाई दे रहा है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि तय रकम नहीं देने पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने तक में परेशानी होती थी।


सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि यह पूरा नेटवर्क कथित तौर पर कोच अटेंडेंट और एजेंटों के जरिए संचालित होता था। कौन यात्री ट्रेन में चढ़ेगा, किसे सीट मिलेगी और कितने पैसे लिए जाएंगे, यह सब पहले से तय होने का दावा किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल होने के बाद लोग रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि वंदे भारत जैसी हाईटेक और प्रीमियम ट्रेन में अगर सीट के नाम पर इस तरह का कथित खेल चल रहा है, तो आम ट्रेनों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने रेलवे की पारदर्शिता और व्यवस्था पर बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।