ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar News: पड़ोसन के प्यार में अंधा हुआ पति, शादी की पहली सालगिरह से पहले ही पत्नी की बेरहमी से हत्या

Crime News: वैशाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की पहली सालगिरह से पहले ही एक महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पति पर हत्या का आरोप और अवैध संबंध की चर्चा ने पूरे इलाके को हिला दिया है। क्या है इस मामले की...

Bihar News: पड़ोसन के प्यार में अंधा हुआ पति, शादी की पहली सालगिरह से पहले ही पत्नी की बेरहमी से हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की पहली सालगिरह आने से ठीक पहले एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस मामले में पति पर ही पत्नी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है, जहां मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसके पति शुभम राज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


सालगिरह से पहले उजड़ गया परिवार

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी कुमारी की शादी पिछले साल 8 मई को हुई थी और महज चार दिन बाद उनकी पहली सालगिरह आने वाली थी। घर में जहां इस खास मौके की तैयारी होनी चाहिए थी, वहीं मातम पसर गया। मृतका के भाई दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही लक्ष्मी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसकी वजह एक कथित प्रेम संबंध बताया जा रहा है।


अवैध संबंध बना विवाद की जड़

परिजनों के अनुसार, शुभम राज का पड़ोस की एक महिला के साथ संबंध था, जिसका लक्ष्मी लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना रहता था। कई बार पंचायत बैठी और समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया।


आरोप है कि इसी विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया और लक्ष्मी की जान चली गई।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और रिश्तों में बढ़ती हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम छा गया।