ब्रेकिंग
रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट

बिहार के इस जिले में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने देर रात जारी किया आदेश

Bihar Police Transfer: वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा ने 6 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। वहीं, SSP ने पासवान चौक और न्यू गंडक पुल चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को रात में विशेष सतर्कता और गश्ती के निर्देश दिए।

Bihar Police Transfer
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Transfer: बिहार के वैशाली जिले में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। SSP शुभांक मिश्रा ने जिले में पदस्थापित 6 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापित स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।



पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को महनार थाना अनुसंधान इकाई से बेलसर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं, एसआई नीरज कुमार सिंह का जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई से औद्योगिक थाना अनुसंधान इकाई में तबादला किया गया है।



वहीं दारोगा विजय प्रसाद को काजीपुर थाना अनुसंधान इकाई से लालगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन को बेलसर थाना अनुसंधान इकाई से औद्योगिक थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।



SI रामसकल कुमार का तबादला बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई से विधि-व्यवस्था शाखा, पुलिस कार्यालय हाजीपुर में किया गया है। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार को बेलसर थाना अनुसंधान इकाई से जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।



इधर, क्राइम कंट्रोल को लेकर SSP शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार रात शहर के महत्वपूर्ण पासवान चौक और न्यू गंडक पुल स्थित चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सतर्कता, अनुशासन और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता