ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

झाड़ियों से मिला युवक का अधजला शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: वैशाली में सड़क किनारे एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच...

झाड़ियों से मिला युवक का अधजला शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए.


घटना चकसिंगार पंचायत के लंका टोला गांव की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ी में पड़े शव को देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृत युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है.


पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया और पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की गई. घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.


ग्रामीणों के अनुसार, शव का चेहरा पूरी तरह जला हुआ था. युवक की उम्र करीब 15 से 18 साल के बीच बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि शव देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शरीर को जलाया गया होगा.


75 प्रतिशत तक जला मिला शव, हत्या के एंगल से जांच

जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि पहले युवक की हत्या की गई और बाद में शव को यहां लाकर जला दिया गया.


उन्होंने बताया कि शव करीब 75 प्रतिशत तक जला हुआ है और फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है, ताकि युवक के बारे में कोई जानकारी मिल सके.


घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.


शव मिलने के बाद पूरे इलाके में डर और चर्चा का माहौल है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कौन था, उसकी हत्या क्यों की गई और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं.