ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

vaishali road accident : तेज रफ़्तार वाहन से युवक को रौंदा, मौत; जांच में जुटी पुलिस

हाजीपुर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है

vaishali road accident
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

vaishali raod accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि पुलिस ड्राईवर की तलाश में लगी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग पर करताहा थाना क्षेत्र के घटारो पेठिया के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना करताहा थाना की पुलिस को दी। 


जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक की पहचान करताहा थाना क्षेत्र के घटारो टोला चतुर्भुज निवासी लक्ष्मी राम राम के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम के रूप में हुई है। इस मामले में ग्रामीण अजीत कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से पैदल राशन लाने निकले थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। 


बताया जा रहा है कि जितेंद्र राम रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।