ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar MLC Result : बैलेट से चुनाव हुआ तो कांग्रेस की खुली पोल? BJP का तंज, बोली- जनता से कनेक्शन खत्म, जमीन पर मेहनत करे पार्टी...✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?

देवर की लव मैरिज का खौफनाक अंजाम... गर्भवती भाभी को सरेआम मारी गोली, नाजुक हालत में PMCH रेफर

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में 19 वर्षीय गर्भवती महिला को पेट में गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला को पटना के PMCH रेफर किया गया है। मामले की जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है, जिसके बाद...

देवर की लव मैरिज का खौफनाक अंजाम... गर्भवती भाभी को सरेआम मारी गोली, नाजुक हालत में PMCH रेफर
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के अदलपुर गांव में बुधवार सुबह 19 वर्षीय गर्भवती महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है. गोली महिला के पेट में लगी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया.


घायल महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी सोनू कुमार की 19 वर्षीय पत्नी दीवानी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती है और गोली उसके पेट में लगी है.


घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना और सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने घायल महिला और उसके परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की. वहीं सदर थाना की टीम अदलपुर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.


मामले की जांच के दौरान पुलिस को परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिला है. परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि महिला को घर के बाहर गोली लगी, जबकि दूसरे सदस्य ने बताया कि घटना दलान पर हुई. वहीं पुलिस जब मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में घर के अंदर गोली चलने की बात सामने आई.


अलग-अलग बयानों के सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला को गोली लगने की बात सामने आई है, लेकिन गोली किसने चलाई, घटना कहां हुई और इसके पीछे की वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-1 के एसडीपीओ सुबोध कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल महिला के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की और घटना से जुड़ी जानकारी ली.


पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के सदस्यों के बयानों का मिलान कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


जांच के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर कुछ दिन पहले ही घर के बगल में रहने वाली एक लड़की के साथ भागकर शादी कर चुका है. इस शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव और विवाद चल रहा था.


अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों परिवारों के बीच चल रहे विवाद का इस गोलीकांड से कोई संबंध तो नहीं है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस वजह को घटना का कारण नहीं माना है.


एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


फिलहाल घायल महिला का PMCH में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला को गोली किसने और किस वजह से मारी.