ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हाजीपुर : पुलिस ने टेंट हाउस में मारा छापा तो टेबल और कुर्सियों के बीच से निकलने लगी शराब

HAJIPUR : बिहार में बेशक शराबबंदी लागू है. लेकिन लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आती रही है जिससे लगता है कि बिहार में शराब का कारोबार बंद होने की बजाय मुनाफे का धंधा बन गया है. ताजा माम

हाजीपुर : पुलिस ने टेंट हाउस में मारा छापा तो टेबल और कुर्सियों के बीच से निकलने लगी शराब
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में बेशक शराबबंदी लागू है. लेकिन लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आती रही है जिससे लगता है कि बिहार में शराब का कारोबार बंद होने की बजाय मुनाफे का धंधा बन गया है. ताजा मामला हाजीपुर से समाने आया है, जहां पुलिस ने टेंट हॉउस पर छापेमरी की तो टेबल कुर्सियों और टेंट के सामान के बीच से शराब की बड़ी खेप निकलती दिखी. पुलिस ने टेंट हॉउस मालिक को गिरफ्तार कर टेंट हॉउस को सील कर दिया है.


दरअसल, हाजीपुर के मड़ई में नगर थाने की पुलिस ने एक टेंट हॉउस पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान टेंट हॉउस के बड़े बड़े बक्सों से शादी ब्याह में इस्तेमाल होने के सामान की बजाय शराब की पेटियां निकलने लगी. पुलिस ने टेंट हॉउस से 50 कार्टून से ज्यादा शराब जब्त किये. टेंट हॉउस से पुलिस को अवैध हथियार भी मिला, जिससे आशंका जताई गई की शराब के अवैध कारोबार के लिए कारोबारी हथियार भी रखते थे. 


टेंट हॉउस से मिली भारी मात्रा में शराब की खेप देख पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलवाया, जिसके बाद टेंट हॉउस को सील कर दिया गया. टेंट हॉउस के मालिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.


बिहार में चोरी छुपे शराब का कारोबार की कहानी कोई नई बात नहीं है. लेकिन बड़े व्यवसाय से जुड़े लोगों और कारोबार के साथ शराब के अवैध कारोबार और टेंट हॉउस से मिली शराब की बड़ी खेप ने सबको हैरत में डाल दिया है.

टैग्स