ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

वैशाली में सड़क हादसे के बाद बवाल, पथराव में कई पुलिसवाले घायल

VAISHALI : बड़ी खबर वैशाली के महुआ से है, जहां सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा है. सड़क हादसे के बाद जाम हटाने गई पुलिस की टीम पर लोगों न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : बड़ी खबर वैशाली के महुआ से है, जहां सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा है. सड़क हादसे के बाद जाम हटाने गई पुलिस की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं. 

घटना महुआ थाना के हरपुर बेलवा के पास की है, जहां गाड़ी से कुचलकर एक 9 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर  आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए. वहीं इस दौरान कई ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है. काफी देर तक मौके पर बवाल होता रहा. कुछ देर बाद  पुलिस ने उपद्रवी तत्वों को मौके से खदेड़ दिया और सड़क जाम हटाया गया. जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

इस बारे में पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे के बाद  मुआवजे की मांग पर डटे आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस समझाने बुझाने गई थी. इसी दौरान पुलिस और पब्लिक में झड़प हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस को मौके से पीछे भागना पड़ा. हालांकि बाद में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवी तत्वों को खदेड़ दिया और सड़क जाम को हटा लिया गया.