ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

वैशाली में सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दुकान बंद कर घर लौट रहे बाप-बेटे

HAJIPUR: वैशाली के लिए रविवार की रात काल बनकर आई थी, देसरी में दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत के बाद उसी रात सदर थाना इलाके में बाइक सवार बाप-बेटे की भी मौत भी सड़क दुर्घटना

वैशाली में सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दुकान बंद कर घर लौट रहे बाप-बेटे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के लिए रविवार की रात काल बनकर आई थी, देसरी में दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत के बाद उसी रात सदर थाना इलाके में बाइक सवार बाप-बेटे की भी मौत भी सड़क दुर्घटना में हो गई। रविवार की रात बाप-बेटा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना लालगंज-हाजीपुर मार्ग के चांदी धर्मसंघ के पास की है।


मृतक बाप-बेटा की पहचान घटारो दक्षिणी पंचायत के रहने वाले 58 वर्षीय ज्वाला सिंह उर्फ बेरासी सिंह और उनके बेटे ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ज्वाला सिंह की हरौली में मेडिकल की दुकान है। रविवार की देर रात दुकान बंद करने के बाद ज्वाला सिंह अपने बेटे ऋतिक कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बाप-बेटा चांदी गांव के पास पहुंचे तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला। जिससे ज्वाला सिंह और उनके इकलौते बेटे ऋतिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची वैशाली पुलिस ने दोनों बाप-बेटा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में डुट गई है। सोमवार की सुबह दोनों का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता