ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वैशाली में ऑटो और बाइक की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर

VAISHALI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला वैशाली के राघोपुर का है जहां गद्दी चौक के पास टेम्पू और बाइक की टक्कर में 2 की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच

 वैशाली में ऑटो और बाइक की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला वैशाली के राघोपुर का है जहां गद्दी चौक के पास टेम्पू और बाइक की टक्कर में 2 की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज काफी दूर खड़े लोगों ने सुना जिसके बाद वो दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 


इस घटना में टेम्पू चालक और बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। वही बाइक सवार की पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। मृतक ऑटो चालक की पहचान हुलास पंचायत वार्ड 8 निवासी शिव कुमार खां के रूप में हुई है जो रविवार को पैसेंजर लेकर हुलास से राघोपुर की तरफ जा रहा था। 


जबकि मृतक बाइक सवार की पहचान सिमराही निवासी 40 वर्षीय आलोक के रूप में हुई है वही इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी मृतक की 35 वर्षीया पत्नी सजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। सजनी देवी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स