ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

वैशाली में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 25 हजार लीटर कच्चा जावा महुआ नष्ट, 10 भट्ठियां ध्वस्त

वैशाली के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद टोक दियारा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने करीब 25 हजार लीटर कच्चा जावा महुआ नष्ट किया और शराब बनाने वाली 10 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

बिहार न्यूज
दियारा इलाके में लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। SSP शुभांक मिश्रा के निर्देश पर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद टोक दियारा में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 25 हजार लीटर अर्धनिर्मित कच्चा जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


पुलिस ने शराब बनाने के लिए संचालित 10 अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण के पूरे सेटअप को नष्ट करते हुए अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार किया।


दियारा इलाके में लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

जफराबाद टोक दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन ठिकानों पर कार्रवाई की।


SSP शुभांक मिश्रा ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन, बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।


शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस की नजर

पुलिस की कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर कच्चा जावा महुआ नष्ट करने के साथ 10 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। पुलिस अब शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य ठिकानों और नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शराब से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।