ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

वैशाली गैंगरेप और हत्या : चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखी चिट्ठी, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कुशवाहा

PATNA : वैशाली के शाहपुर गांव में पिछले हफ्ते हुई युवती से हुई गैंगरेप और हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. इस मामले में अब सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीती

वैशाली गैंगरेप और हत्या : चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखी चिट्ठी, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कुशवाहा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : वैशाली के शाहपुर गांव में पिछले हफ्ते हुई युवती से हुई गैंगरेप और हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. इस मामले में अब सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है. चिराग पासवान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. 


चिराग पासवान ने लिखा है कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है, सरकार और प्रशासन को इस घटना पर कड़े कदम उठाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए और परिवार को सुरक्षा और मुआवजा प्रदान करना चाहिए. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में मौजूदा समय में दलित उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आई है जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए लेकिन फिर भी कोई कदम नहीं उठाए गए और नतीजा यह निकला कि वैशाली जिले में एक और बेटी के साथ मार्मिक और शर्मनाक घटना घटी.


वैशाली गैंगरेप और हत्या : चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखी चिट्ठी, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कुशवाहा

बता दें कि 20 जनवरी को जंदाहा प्रखंड के मानसिंहपुर बिझरौली पंचायत अंतर्गत शाहपुर गांव की एक 20 वर्षीय युवती को अपहरण कर लिया गया था, कुछ दिनों बाद युवती का शव गांव के हीं एक नहर में मिला. लड़की को गांव के ही कुछ दबंग परिवार के सामने ही जबर्दस्‍ती उठा ले गए. 


बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले उसे बचाने पहुंचे तो बदमाशों ने कहा कि चुपचाप घर चले जाओ, लड़की को दो दिनों में लौटा देंगे. हल्‍ला करोगे तो गोली मार देंगे. दो दिन बाद लड़की की मां अपनी बेटी को वापस लाने गई तो उसे डांटकर भगा दिया गया. उसके बाद दबंगों ने लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी.


इधर, वैशाली के शाहपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी पहुंचे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कहा- दोषी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई ऐसी जघन्य घटना करने की हिम्मत नहीं कर सके.


अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है. घटना सामने के बाद मंगलवार को मृतका के परिजनों से मिलने पातेपुर विधायक पहुंचे थे. परिजनों से मिलने पहुंचे पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान को भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. 

टैग्स