ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar News: प्रेमिका से मिलने आए दो प्रेमी रंगेहाथ पकड़ाए, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद ग्रामिणों ने कराई शादी

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने दो प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी करवा दी और इसके बाद उनकी पिटाई भी कर दी। यह मामला महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव का है, जहां यह घटना दशहरा की रात घटी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने दो प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी करवा दी और इसके बाद उनकी पिटाई भी कर दी। यह मामला महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव का है, जहां यह घटना दशहरा की रात घटी। सोशल मीडिया पर इस घटना का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, दशहरा की रात दो युवक अपनी प्रेमिकाओं से मिलने गांव पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों जोड़ों के बीच प्रेम प्रसंग लगभग डेढ़ साल से चल रहा था। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मौके पर ही पंचायत बुलाई और चारों की जबरन शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों युवकों की खूब पिटाई भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टी फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि लड़कियां कुशवाहा जाति की हैं जबकि लड़के सहनी जाति के हैं। जातीय भिन्नता के कारण दोनों परिवारों के बीच यह रिश्ता सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं था। यही वजह रही कि जब यह प्रेम प्रसंग सार्वजनिक हुआ, तो गांव में तनाव का माहौल बन गया। दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहनें हैं और दोनों युवक भी चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों गांवों के बीच की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है।


पकड़े गए युवकों की पहचान 22 वर्षीय हनुमान कुमार और 21 वर्षीय करण कुमार, दोनों निवासी छतवारा चौक के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमिकाएं शेरपुर छतवारा गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दोनों पक्षों के परिवारों को दी, जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में गांव में ही शादी की रस्म पूरी कर दी गई। शादी के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब परिजनों ने कथित तौर पर दोनों युवकों की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण और कुछ परिजन युवकों को घेरकर पीट रहे हैं जबकि अन्य लोग हंसी-मजाक करते हुए वीडियो बना रहे हैं। 


गौर करने वाली बात यह है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मुझे इस मामले में कोई शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, और वायरल वीडियो की जानकारी भी नहीं है।” पुलिस की यह प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब घटना का वीडियो खुलेआम सोशल मीडिया पर घूम रहा है, तब पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।