ब्रेकिंग
मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवआपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगबिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरलमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहरमोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवआपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगबिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरलमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

शराब तस्कर ने पुलिस को फिल्मी अंदाज में दिया चकमा, चलती जीप से लगाई छलांग; बेकाबू गाड़ी दुकान में घुसी

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शराब केस में पकड़ा गया एक आरोपी चलती पुलिस जीप से कूदकर भाग निकला, जबकि गाड़ी अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा...

शराब तस्कर ने पुलिस को फिल्मी अंदाज में दिया चकमा, चलती जीप से लगाई छलांग; बेकाबू गाड़ी दुकान में घुसी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है। बिदुपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से उस वक्त फरार हो गया, जब उसे पुलिस जीप से थाने ले जाया जा रहा था। आरोपी ने चलती गाड़ी की खिड़की से अचानक छलांग लगा दी और देखते ही देखते मौके से फरार हो गया।


इस दौरान आरोपी को पकड़ने की कोशिश में पुलिस जीप का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वहां मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, बिदुपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को चकसिकंदर इलाके से दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस जीप में बैठाकर थाने लाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी बिदुपुर कुतुबपुर के पास पहुंची, तभी एक आरोपी ने मौका देखकर पुलिस जीप की खिड़की से छलांग लगा दी।


अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए घबरा गए। आरोपी सड़क पर गिरते ही खेतों और गलियों की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह उनकी आंखों से ओझल हो चुका था। आरोपी को पकड़ने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और पुलिस की गाड़ी सीधे सड़क किनारे एक किराना दुकान में जा घुसी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस जीप काफी तेज और असंतुलित तरीके से सड़क पर चल रही थी। लोगों ने बताया कि दुकान के पास खड़े कुछ लोग पहले ही गाड़ी को देखकर हटने लगे थे। तभी अचानक एक युवक पुलिस वाहन से कूदकर भागा और अगले ही पल जीप दुकान में जा टकराई।


घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। दुकान का छप्पर टूट गया और सामान भी बिखर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।


सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों की बाइक भी पुलिस ने जब्त की थी। बाइक को लेकर एक एसआई पुलिस जीप के पीछे चल रहा था। इसके अलावा पुलिस की गश्ती टीम भी मौके पर मौजूद थी। इसके बावजूद आरोपी का पुलिस हिरासत से फरार हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


घटना के बाद पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि फरार आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।