ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

हिट एंड रन कानून का विरोध: ट्रक-बस ड्राइवरों ने गांधी सेतु को किया जाम, पूरी तरह ठप्प हुआ परिचालन

HAJIPUR: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। कानून को वापस लेने की मांग कर रहे ट्रक चालकों ने चक्क

हिट एंड रन कानून का विरोध: ट्रक-बस ड्राइवरों ने गांधी सेतु को किया जाम, पूरी तरह ठप्प हुआ परिचालन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। कानून को वापस लेने की मांग कर रहे ट्रक चालकों ने चक्का चाम कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु को भी ट्रक और बस चालकों ने हाजीपुर में जाम कर दिया है, जिससे सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


ट्रक और बस चालकों ने इस कानून के विरोध में हाजीपुर-पटना NH रोड को जढुआ पुलिस चेक पोस्ट के पास जाम कर दिया है। सड़क भारी संख्या में बस एवं ट्रक के चालक और ट्रांसपोर्टर मौके पर मौजूद हैं। पटना से हाजीपुर हाजीपुर से पटना जाने वाली सभी गाड़ियां को लोगों ने रोक दिया है। जाम कर रहे चालकों ने बताया कि सरकार के द्वारा जो कानून बनाया गया है, वह बिल्कुल गलत है। उनका कहना है कि 10 हजार महीना कमाने वाले चालक 10 लाख रुपए का जुर्माना कैसे भर सकेंगे। चालक सरकार से कानून में संशोधन एवं बदलाव करने एवं कानून को वापस करने की मांग कर रहे हैं।


जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए गांधी सेतु पुल लोगों के लिए मुख्य साधन है और अब ड्राइवर के द्वारा जाम कर देने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा दुर्घटना रोकने के लिए नया कानून 1 जनवरी 2024 से लागू किया गया है। जिसके खिलाफ ट्रक और डंफर चालक तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल का बस ड्राइवर भी समर्थन कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता