ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

तेज रफ़्तार का कहर, मिलर मशीन ने दो मजदूरों को कुचला, मौके पर हुई मौत

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामल में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान जाने की खबरें निकल

तेज रफ़्तार का कहर, मिलर मशीन ने दो मजदूरों को कुचला, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामल में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक अनियंत्रित मिलर मिक्सर मशीन में दो  मजदूर को रौंद दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है। 


दरअसल, पूरा मामला जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन मथुरा के निकट भोज खाने जा रहे बाइक सवार दो मजदूर को अनियंत्रित मिलर मिक्सर मशीन ने कुचल दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 


वहीं,इस दौरान मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक मथुरा पंचायत निवासी स्वर्गीय हरिवंश राय के 38 वर्षीय पुत्र शिवसागर राय बताया गया है। घटना लगभग बीते देर रात की बताई गई है। बताया गया कि बाइक पर सवार दो मजदूर युवक पटना से मजदूरी करके लौटने के क्रम में मथुरा में आयोजित भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा के निकट मिलर मशीन में बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।


उधर, इस घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को घंटों देर तक जाम कर दिया। बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गया। नाराज लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को ले जाने नहीं दिया। लोगों का कहना था कि सिक्स लाइन के अधिकारी आएंगे और मुआवजे की बात करेंगे उसके बाद शव का  पोस्टमार्टम होगा।