ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बिहार के इस जिले में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, घर पर गिरा बरगद का विशाल पेड़; दबकर बुजुर्ग की मौत

Bihar News: बिहार के वैशाली में आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तेज आंधी के दौरान एक घर पर विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. जिसमें दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई.

Bihar News
आंधी तूफान ने मचाई तबाही
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर वैशाली से आ रही आ रही है, जहां तेज आंधी ने बड़ी तबाही मचाई है। महुआ अनुमंडल क्षेत्र में कई पेड़ धरासाई हो गए हैं। गोरौल के पिरोई गांव में भी एक विशाल बरगद का पेड़ जड़ से उखड़ कर झोपड़ीनुमा बथान पर गिर गया, जिसमें सोए एक 70 वर्षीय की मौत हो गई।


पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद घर और गांव के लोग दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि पूरा पेड़ घर पर गिरा हुआ है और अंदर सोए गेनालाल सिंह की बिस्तर पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग़ोरौल थाना की पुलिस को दिया गया।


जिसके बाद पुलिस जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और घंटों कड़ी मशक्कत कर मृतक के शव बाहर निकाला गया।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता