ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से बिहार के 2 मजदूरों की मौत, एक की हालत नाजुक

SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गयी है। राजनगर थाना क्षेत्र के रुंगटा माइंस में गैस रिसाव हो रहा था उसी वक्त वहां त

रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से बिहार के 2 मजदूरों की मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गयी है। राजनगर थाना क्षेत्र के रुंगटा माइंस में गैस रिसाव हो रहा था उसी वक्त वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर हो गयी। बेहोशी की हालत में तीनों को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां वैशाली के दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया।


मृतक दोनों मजदूर बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान विशाल शर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि जिस मजदूर की हालत नाजुक है उसकी पहचान दिनेश राय के रूप में की गयी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले तीनों मजदूर रुंगटा माइंस में काम करते थे। रोजाना की तरह तीनों अपने काम में लगे थे तभी प्लांट के अंदर कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का रिसाव होने लगा। प्लांट बंद होने की वजह से गैस बाहर नहीं निकल सका और तीनों मजदूर बेहोश हो गए। 


बेहोशी की हालत में तीनों को जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

टैग्स