ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्रवासी मजदूर ने क्वारेंटाइन सेंटर में की खुदकुशी, कोरोना का डर या कोई और वजह?

VAISHALI : हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय मे बने जिला आइसोलेशन क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद &

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय  मे बने जिला आइसोलेशन क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद  प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

क्वारेंटाइन सेंटर में ही प्रवासी मजदूर के खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी, सदर एसडीपीओ राघव दयाल, सिविल सर्जन इंद्र देव रंजन, सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और सदर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे.


बताया जाता है कि मृतक 30 साल का  राजेश कुमार पटेढ़ी बेलसर थाना इलाके के जारंग रामपुर का रहने वाला था, जो 2 दिन पहले ही दिल्ली से बिहार लौटा था. जिसक बाद उसे  हाजीपुर के क्वारेंटाइन सेंटर लाया गया था. जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका बुधवार को ही उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था. लेकिन इसी बीच उसकी मौत ने क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  वहीं सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या की है. मृतक के भाई ने बताया कि राजेश कोरोना को लेकर काफी डरा हुआ था. हो सकता है इस वजह से ही उसने खुदकुशी कर ली.