ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'प्यासे को पानी पिलाया नहीं ... ', फाइनेंस कार्यालय में पानी पिने के बहाने लाखों की लूट, जानिए क्या है पूरा मामला

VAISHALI : प्यासे को पानी पिलाना चाहिए। यह बातें आपने कई दफे सुना होगा। लेकिन जब एक प्यासा ने पूरे कार्यालय को ही खाली कर दिया और लाखों की रकम लूट फरार हो जाए तो फिर अब लोगों

'प्यासे को पानी पिलाया नहीं ... ', फाइनेंस कार्यालय में पानी पिने के बहाने लाखों की लूट, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : प्यासे को पानी पिलाना चाहिए। यह बातें आपने कई दफे सुना होगा। लेकिन जब एक प्यासा ने पूरे कार्यालय को ही खाली कर दिया और लाखों की रकम लूट फरार हो जाए तो फिर अब लोगों को पानी पिलाने पर भी शक होगा। अब एक ऐसा ही ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां लूटेरों ने बड़े ही अनोखे अंदाज से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


दरअसल, लूटेरे पहले वैशाली में फाइनेंस कार्यालय पहुंचा उसके बाद उसने वहां के गार्ड के पीने का पानी मांगा उसके बाद पानी पीकर इस कार्यक्रम में 04 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दे डाला। ये लोग तीन की संख्या में आए और बैंक ऑफिस में लूट की घटना को बड़ी ही आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए। उसके बाद कर्मियों ने इस मामले की सूचना स्थानीय थाने को दिया। 


वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लूटेर पहले शांति मार्केट के सेकंड फ्लोर पर पहुंचकर पहले पानी की मांग की पानी लिया पिया जिसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं इस लूट की वारदात पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस भी सीसीटीवी देखने में लगी हुई है। अपराधी की पहचान कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


बताया जा रहा है कि, फाइनेंस कंपनी के कार्यालय टाइम से पहले ही कर्मचारियों ने खोल दिया था और जैसे ही पानी पहुंचाकर पानी वाला नीचे गया तो उसी समय ये लूटेरे ऊपर पहुंचे और  पीने के लिए पानी मांगा और पूरी घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस का मानना है कि फाइनेंस कमी के लापरवाही के कारण यह फाइनेंस कंपनी लुटाया है। फाइनेंस कंपनी के द्वारा पूरे कार्यालय का दरवाजा खोलकर बैठ गया था। जिसमें अपराधी आराम से दाखिल हुए पानी पिए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 


उधर, इस मामले में  थाना अध्यक्ष बिदुपुर रमाशंकर शाह ने बताया कि, शांति मार्केट में भारत फाइनेंस है। जिसमें तीन की संख्या में अपराधी आए थे पानी पिया और एक अपराधी ने हथियार दिखाकर 4 लाख लूट लिया पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है । देख रहे हैं। जांच पड़ताल किया जा रहा है। जल्दी अपराधी गिरफ्तार हो जाएंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता