ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस Parbatta Assembly : परबत्ता में जनसभा के दौरान कुर्सी टूटी, मंच पर चिराग और देवेंद्र फड़णवीस गिरे धड़ाम! Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Anant Singh : अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब मोकामा में 'ललन बाबु' संभालेंगे कमान, बदल जाएगा मोकामा का समीकरण

पार्टी टूटी, फिर दिल टूटा और अब घर को तोड़ने की तैयारी, पारस ने भतीजे पर साधा निशाना, कहा..जल्द हो बंटवारा

पारस ने बताया कि 10-15 दिनों में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। चिराग पासवान को उनका अधिकार मिलना चाहिए। टूटा हुआ दल जूट सकता है, लेकिन टूटा हुआ दिल नहीं जूट सकता है।

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Fri, 04 Apr 2025 10:16:39 PM IST

BIHAR

पारस का चिराग पर निशाना - फ़ोटो GOOGLE

VAISHALI: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी टूटी, फिर दिल टूटा और अब घर को तोड़ने की सुनियोजित तैयारी चल रही है।


पारस ने कहा कि उनकी बड़ी भाभी, जिन्हें वे बड़ी मां मानते हैं, 50 सालों से खगड़िया के घर में रह रही हैं। यह पैतृक संपत्ति है, जहां तीनों भाई के परिवार रहते हैं। हम राम, लक्ष्मण, भरत के तरह रहते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राजनीतिक मन भेद का मामला है। पारस ने स्व.रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी के बारे में कहा कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और थाने में जो शिकायत दर्ज हुई है, उसमें उनका अंगूठा लगवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।


बंटवारे के संबंध में पारस ने कहा कि दिल्ली, पटना, खगड़िया और शहरबनी में जहां भी संपत्ति है, उसका बंटवारा होना चाहिए। तीनों भाइयों को उनका हिस्सा मिलना चाहिए। पासवान के परिवार को भी उनका हक मिलना चाहिए।पशुपति कुमार पारस ने भावुक होते हुए कहा कि जब डाल बंट गया तो दिल भी बंट गया। डाल तो कभी जुड़ सकता है, लेकिन दिल कभी नहीं जुड़ सकता। पारस ने बताया कि 10-15 दिनों में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। चिराग पासवान को उनका अधिकार मिलना चाहिए। टूटा हुआ दल जूट सकता है, लेकिन टूटा हुआ दिल नहीं जूट सकता है। पारस ने कहा है कि जल्द सब सामने आएगा कि कौन सही है और कौन गलत है?


बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान ने दो शादियां की थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से की थी। 1983 में राजकुमारी देवी से तलाक लेने के बाद रामविलास ने रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे हैं। बड़ी मां से मिलने के लिए चिराग अक्सर शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव आते रहते हैं। सौतेली मां को चिराग अपनी मां कहते हैं। दोनों के बीच आत्मीय संबंध हैं। पिछले दिनों चिराग की बड़ी मां के कमरे में ताला लगा दिया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने बेटे चिराग पासवान को घर आने को कहा था। राजकुमारी देवी ने यह भी कहा था कि चिराग घर आए और संपत्ति का बंटवारा जल्दी कराये, नहीं तो हम मर जाएंगे।


पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस का फैमिली मैटर थाने तक पहुंच गया था। स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अपनी दो देवरानी समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। राजकुमारी देवी के लिखित आवेदन पर अलौली थाने में पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, एक बॉडी गार्ड और दो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। राजकुमारी देवी ने इन आरोपियों के खिलाफ खगड़िया के शहर बन्नी गांव स्थित आवास से जेवरात और अन्य सामान फेंकने, बेडरूम और बाथरूम में ताला लगाने का आरोप लगाया है।एसपी राकेश कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के गुट ने भी मोर्चा संभाला है।


राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि पशुपति कुमार पारस को बदनाम करने के लिए चिराग ने यह हथकंडा अपनाया है। अपने चाचा को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए चिराग ने अपने कुछ गुंडे, पार्टी के नेता और असमाजिक तत्वों को भेजकर यह ड्रामा कराया है। चिराग के इस हरकत से स्वर्गीय रामविलास पासवान की आत्मा दुखी हुई होगी। शहर बन्नी गांव आज शर्मसार हो गया है। राजकुमारी देवी का आरोप बेबुनियाद हैं। 


दरअसल, चिराग पासवान की बड़ी मां, राजकुमारी देवी के आवेदन पर देवरानियों द्वारा घर से बाहर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। राजकुमारी देवी ने अलौली थाना में आवेदन देकर पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवरों को आरोपित किया। अलौली थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है।


सोमवार को आरोपितों ने राजकुमारी देवी का सामान घर के कमरों से निकालकर बरामदे में रख दिया था और कमरों में ताले लगा दिए थे। दो मंजिला मकान की छत पर भी कमरों में ताले लगाए गए थे। बाद में शोभा देवी ने वहां पहुंचकर एक कमरे का ताला खोलकर बाकी को छोड़ दिया था। यह मकान रामविलास पासवान के पिता जामुन दास के नाम पर होने की बात कही जा रही है।


राजकुमारी देवी ने अपनी देवरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे दोनों देवरानी उनके कमरे में आईं और उनका सामान, कपड़े, बिछावन, जेवरात बाहर निकालकर फेंक दिए। इसके अलावा, बेडरूम और बाथरूम में ताला लगाने का भी आरोप लगाया। 75 वर्षीय राजकुमारी देवी ने बताया कि वे इस मकान में पिछले 60 सालों से रह रही हैं और इस घटना के बाद से वे मानसिक सदमे में हैं।


बता दें कि रामविलास पासवान ने अपनी दूसरी पत्नी रीना पासवान से शादी करने से 20 साल पहले राजकुमारी देवी से विवाह किया था। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना पासवान के पुत्र हैं और वे अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी का बहुत आदर करते हैं। बड़ी मां के बुलावे पर चिराग खगड़िया के शहरबन्नी पहुंचेंगे और विवाद को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं।