ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सुबह-सुबह पप्पू यादव के समर्थकों ने कई मांगों को लेकर महात्मा गांधी सेतु को किया जाम

HAJIPUR : सुबह-सुबह बिहार के हाजीपुर में जन अधिकार पार्टी के समर्थकों ने कई मांगों को लेकर महात्मा गांधी सेतु पुल को जाम कर दिया है. पप्पू यादव के सिपाही एनएच को जाम कर टायर ज

सुबह-सुबह पप्पू यादव के समर्थकों ने कई मांगों को लेकर महात्मा गांधी सेतु को किया जाम
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : सुबह-सुबह बिहार के हाजीपुर में जन अधिकार पार्टी के समर्थकों ने कई मांगों को लेकर महात्मा गांधी सेतु पुल को जाम कर दिया है. पप्पू यादव के सिपाही एनएच को जाम कर टायर जलाकर आगजनी करते और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं.


हाजीपुर के महात्मा गांधी सेतु के समीप जाप समर्थकों ने सड़क जाम कर भारी विरोध करते दिख रहे हैं. एमएसपी कानून की गारंटी, खाद की आपूर्ति और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, स्थानीय जनप्रतिनिधि के सुरक्षा और अस्थाई नौकरी की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर टायर जलाकर आगजनी किया और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.


जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू देव के नेतृत्व में हाजीपुर के महात्मा गांधी सेतु के निकट सड़क जाम कर आगजनी किया गया है. पप्पू यादव के करीबी नेता दीपक सिंह छात्र नेता अंशु सिंह भी हाजीपुर के बंदी में शामिल दिखे. जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव पिंटू यादव अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते दिखे. 


महात्मा गांधी सेतु बंद हो जाने के बाद पटना राजधानी से जोड़ने वाली उत्तरी बिहार के लोगों को राजधानी पहुंचने में हो कठिनाई रही है. कई किलोमीटर दूर तक लंबी जाम कर जमकर जाप समर्थक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

टैग्स