ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, भाई-बहन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI: वैशाली जिले के पातेपुर में JCB से खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पातेपुर थ

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, भाई-बहन की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के पातेपुर में JCB से खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह चौड़ में जेसीबी से खुदाई हुई थी इस दौरान गड्ढे में दो बच्चे डूब गये। जिसके कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे। 


पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह गांव निवासी राजेश पटेल खेत मे फसल की पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उनके 10 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार और 8 वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी पिता से मिलने गये थे। इसी बीच मे खेत की पगडंडी के रास्ते से दोनों मासूम भाई बहन घर लौट रहे थे तभी बच्ची का पैर फिसल गया और पानी से भरे गढ्ढे में डूबने लगी। इसी बीच उसका भाई सोहन उसे बचाने गया तो उसका पैर भी फिसल गया और वह भी गहरे पानी में चला गया। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई बहन की डूबने से मौत हो गई।

टैग्स