ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

लालू की तस्वीर पर 251 किलो दूध से अभिषेक, राजद नेता बताया ‘कलयुग का अवतार’

वैशाली के भगवानपुर में RJD नेता केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर का 251 किलो दूध से अभिषेक किया। उन्होंने लालू यादव को ‘कलयुग का अवतार’ बताया।

बिहार न्यूज
लालू की तस्वीर की पूजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर में रविवार की सुबह आरजेडी नेता और समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर 251 किलो दूध से अभिषेक किया। पंडित अभय आचार्य ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के सामने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 


केदार यादव ने लालू यादव को बताया ‘कलयुग का अवतार’

कार्यक्रम के दौरान राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को ‘कलयुग का अवतार’ और भगवान का रूप बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण ने कंस का वध कर लोगों को मुक्ति दिलाई थी, उसी तरह लालू प्रसाद यादव ने गरीबों की आवाज उठाई और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।


केदार यादव ने कहा कि उनके लिए लालू यादव भगवान के समान हैं। इसी श्रद्धा के चलते उनकी तस्वीर का दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।


251 किलो दूध से किया गया अभिषेक

इस दौरान लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर विधि-विधान से 251 किलो दूध चढ़ाया गया। इस दौरान समर्थकों ने पूजा-अर्चना कर आरजेडी प्रमुख के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बताया गया कि भगवानपुर में लालू यादव के समर्थकों की ओर से इस तरह के कार्यक्रम पहले भी आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लालू की तस्वीर पर 251 किलो दूध से अभिषेक, राजद नेता बताया ‘कलयुग का अवतार’

 लालू की तस्वीर पर 251 किलो दूध से अभिषेक, राजद नेता बताया ‘कलयुग का अवतार’

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता