ब्रेकिंग
'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग

Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर बारिश का संकट मंडरा रहा है। विजेता को महिंद्रा थार देने की तैयारी है। कई राज्यों से घोड़े पहुंचे हैं, लेकिन मैदान में कीचड़ ने मुश्किल बढ़ा दी है।

Anant Singh News
Anant Singh News
© file
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Anant Singh News : बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। शादी की भव्य तैयारियों से लेकर मेहमानों की लंबी फेहरिस्त तक, हर चीज चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस हाईप्रोफाइल शादी में होने वाले एक खास कार्यक्रम पर अब मौसम की मार पड़ती दिख रही है। जिस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, उस पर बारिश ने पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले घोड़े के मालिक को महिंद्रा थार देने की तैयारी थी। अब सवाल है कि क्या 25 नवंबर को घोड़ों की टापों से नदवां का मैदान गूंजेगा या बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द करना पड़ेगा?

मैदान में कीचड़, घोड़ों की प्रैक्टिस पर लगा ब्रेक

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसके लिए मोकामा के नदवां गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शादी समारोह के दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण बनाया गया था। इसके लिए अलग से मैदान तैयार कराया गया और कई राज्यों से घोड़ों को बुलाया गया।

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली समेत कई जगहों से घोड़े प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे थे। घोड़ों के मालिक और प्रशिक्षक कई दिनों से मुकाबले की तैयारी कर रहे थे। मैदान में घोड़ों की प्रैक्टिस भी चल रही थी। लेकिन 21 नवंबर की सुबह हुई बारिश ने तैयारियों को झटका दे दिया। बारिश के बाद मैदान में कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। ऐसे में घोड़ों को तेज रफ्तार से दौड़ाना जोखिम भरा हो सकता है। घोड़ों के फिसलने और चोटिल होने की आशंका ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।

टाल की मिट्टी बनी सबसे बड़ी परेशानी

नदवां इलाके में टाल क्षेत्र की मिट्टी होने के कारण बारिश के बाद मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। सामान्य दिनों में यह जमीन सख्त रहती है, लेकिन पानी पड़ते ही काफी फिसलन भरी हो जाती है। घुड़दौड़ जैसे मुकाबले के लिए मजबूत और सुरक्षित मैदान जरूरी होता है। ऐसे में गीली मिट्टी पर प्रतियोगिता कराना घोड़ों और उनके सवारों के लिए खतरा बन सकता है। फिलहाल आयोजन को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर मौसम साफ रहता है और धूप निकलती है तो मैदान को दोबारा तैयार किया जा सकता है। लेकिन बारिश जारी रही तो प्रतियोगिता रद्द करने या कार्यक्रम में बदलाव की नौबत आ सकती है।

थार, बाइक और स्कूटी पर टिकी निगाहें

इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता को खास बनाने के लिए आकर्षक इनाम रखे गए थे। मुकाबले में पहला स्थान हासिल करने वाले घोड़े के मालिक को महिंद्रा थार देने की योजना थी। वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी देने की तैयारी थी।

इन्हीं इनामों के कारण प्रतियोगिता को लेकर घोड़ों के मालिकों में खास उत्साह था। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे घोड़े अपनी रफ्तार और दमखम दिखाने के लिए तैयार थे। स्थानीय लोगों में भी यह जानने की उत्सुकता थी कि आखिर कौन सा घोड़ा बाजी मारेगा और किसके हिस्से थार आएगी।

25 नवंबर को शिवांगी की शादी, भव्य आयोजन की तैयारी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए नदवां में बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। वीआईपी मेहमानों के स्वागत से लेकर खानपान और मनोरंजन तक की विशेष व्यवस्था की गई है।अनंत सिंह का घोड़ों से पुराना लगाव रहा है। यही वजह है कि बेटी की शादी में उन्होंने घुड़दौड़ को भी खास जगह दी। अब इस आयोजन का रोमांच मौसम के मिजाज पर निर्भर करता दिखाई दे रहा है।फिलहाल सबकी नजर 25 नवंबर पर है। अगर मौसम ने साथ दिया तो नदवां में घोड़ों की रफ्तार का रोमांच देखने को मिल सकता है। वरना थार जीतने का सपना लेकर पहुंचे घोड़ों और उनके मालिकों को निराशा हाथ लग सकती है।