ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : किडनैप हुई बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कहा.. मैंने शादी कर ली है, परेशान न करो पापा 

HAJIPUR : वैशाली में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक लड़की खुद के किडनेपिंग की FIR को झूठा बता पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है. वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला की वी

बिहार : किडनैप हुई बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कहा.. मैंने शादी कर ली है, परेशान न करो पापा 
First Bihar
3 मिनट

HAJIPUR : वैशाली में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक लड़की खुद के किडनेपिंग की FIR को झूठा बता पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है. वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला की वीडियो में दिख रही लड़की गोरौल थाने के मलिकपुरा की है, जिसके पिता ने कुछ दिन पहले गोरौल थाने में किडनेपिंग की FIR दर्ज कराई थी.


दर्ज FIR से पता चला की बीते 24 जनवरी को गोरौल थाने में वायरल वीडियो में दिख रही लड़की के पिता ने एक FIR दर्ज कराई थी जिसमे अपनी बेटी के किडनैप किये जाने की आशंका जताई थी. पुलिस ने अपहरण की धारा में FIR दर्ज भी किया था, लेकिन पिता द्वारा दर्ज कराये गए FIR के बाद अब किडनेप लड़की वीडियो डाल खुद पुलिस से मदद की गुहार लगाती दिख रही है.


सोशल मीडिया के इस वीडियो में लड़की एक लड़के के साथ दिख रही है, जिसमे वो बताती दिख रही है की उसने अपनी मर्जी से शादी की है और और वो खुश है. वीडियो में लड़की खुद को बालिग़ बता पुलिस से मदद की गुहार करती दिख रही है. लड़की घरवालों से परेशान नहीं करने की गुजारिश करती दिख रही है. लड़की के शादी का वीडियो भी सामने आया है.


FIR और उसके बाद वायरल हुए इस वीडियो से मामला प्रेम प्रसंग और उससे जुड़े विवाद का प्रतीत होता है जिसमे एक तरफ पुलिस के पास किडनेपिंग की FIR है तो दूसरी तरफ वायरल वीडियो है जिसमे किडनेप होने वाली लड़की FIR को झूठा बता खुद पुलिस से मदद मांगती दिख रही है.




फ़िलहाल पुलिस के पास किडनेपिंग की दर्ज FIR और FIR के बाद ये वायरल वीडियो है. लड़की FIR और वीडियो वायरल करने के बाद भी गायब है.  देखना होगा की पुलिस  वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़की की पूरी कहानी का सच कब तक सामने ला पाती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता