ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर, वार्डेन समेत 5 पुलिकर्मी सस्पेंड

HAJIPUR: हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने जेलर, वार्डन समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. हाजीपुर जेल में बंदी के मर्ड

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर जेल शूटआउट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने जेलर, वार्डन समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. हाजीपुर जेल में बंदी के मर्डर के बाद जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है. 

शुक्रवार को हाजीपुर जेल में शूटआउट हुआ था. जेल में ही हाजीपुर सोना लूट कांड के सरगना मनीष को अपराधियों ने गोली मार दी. जेल में हुए शूटआउट की इस घटना में मनीष की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.


मनीष के बारे में बताया जा रहा है कि वो राजापाकड़ के तैलिया का रहने वाला था. वह बिहार से लेकर राजस्थान तक गैंग चलाता था. मनीष मानसरोवर लूटकांड का मुख्य आरोपी था. इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था. एसडीओ और एसडीपीओ और जेल आईजी जेल के अंदर जांच भी करने गये थे. जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेलर, वार्डेन समेत 5 पुलिकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली और कैदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं.



टैग्स