ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन

VAISHALI: हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज का इलाज कराने आए परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर-कर्मियों के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान मरीज के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज का इलाज कराने आए परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर-कर्मियों के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान मरीज के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों के हंगामा को देख अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया।

बताया गया है कि शनिवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के अंदर किला नखास चौक निवासी पिंटू कुमार राय की 32 वर्षीय पत्नी निक्की कुमारी का ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत बिगड़ गयी। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे और उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने मरीज का बिना बीपी चेक किए उसे इंजेक्शन लगा दिया। 

इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की बेचैनी काफी बढ़ गई। मरीज की बेचैनी बढ़ने पर उसके परिजनों ने चिकित्सक पर बिना बीपी जांच किए गलत सुई देने का आरोप लगा दिया। इसी दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सक एवं मरीज के परिजन के बीच नोंक-झोंक हुई जो मारपीट तक पहुंच गई। चिकित्सक एवं परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ने स्ट्रेचर फेंक कर परिजनों पर हमला कर दिया। 

स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर अक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। वही पुलिस मरीज के परिजनों से पूछताछ कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही थी कि बिना मरीज का बीपी जांच किये गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसी बात को लेकर लोग आक्रोशित हो गये थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन

हाजीपुर सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर-कर्मी के बीच मारपीट, परिजनों का आरोप- बिना बीपी जांचे ही दे दिया इंजेक्शन

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता