ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 4 नए थानाध्यक्षों की तैनाती

Bihar Police Transfer: हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। चार नए थाना अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सभी को 24 घंटे में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

Bihar Police Transfer
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Transfer: वैशाली जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए कई को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें चार नए थाना अध्यक्षों की नियुक्ति भी शामिल है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक चांदनी कुमारी सांवरिया को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर तिसिऔता थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रवीण कुमार को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर बेलसर थाना, गौतम कुमार साह को सहदेई थाना, तथा पुरुषोत्तम यादव को जुड़ावनपुर थाना का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा अनुसंधान इकाई में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिसमें राकेश कुमार यादव को विदुपुर थाना में अपर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। अनामिका कुमारी को बेलसर थाना, अदिति कुमारी को पातेपुर थाना, शालिनी कुमारी को जंदाहा थाना, तथा रंजीत कुमार को गोरौल थाना अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।


नगर थाना अनुसंधान इकाई में राहुल कुमार रंजन और सतेन्द्र कुमार की नियुक्ति की गई है, जबकि हरि प्रसाद राय और मनमोहन कुमार को महुआ थाना, राहुल कुमार को गोरौल थाना, दिवाकर ताती को लालगंज थाना, और रूपक कुमार को राजापाकड़ थाना अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं राजेश कुमार को विदुपुर थाना, कुमार सचिन को त्वरित विचारण कोषांग, दिनेश कुमार को सदर थाना, और मनमोहन कुमार को महुआ थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि यह कदम पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में योगदान देना अनिवार्य है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता