ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देश

पुस्तैनी जमीन बेचकर पत्नी को BPSC टीचर बनाया, नौकरी लगते ही दिखाया असली रूप; अफेयर को लेकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Bihar News: हाजीपुर में पति-पत्नी के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति ने बीपीएससी शिक्षिका बनी पत्नी पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी ने उसे और बेटे को छोड़ दिया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति ने अपनी पत्नी पर दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इस दौरान महिला का कथित प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। पति-पत्नी के बीच मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।


पत्नी की पढ़ाई के लिए बेची पुश्तैनी जमीन

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था। अमन पेशे से फोटोग्राफर है और मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई और करियर के लिए हरसंभव प्रयास किए। शादी के बाद पत्नी ने ग्रेजुएशन और बीएड किया तथा बीपीएससी टीआरई परीक्षा की तैयारी की। अमन का दावा है कि पत्नी को शिक्षिका बनाने के लिए उसने अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी और हाजीपुर में किराये का मकान लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।


बीपीएससी शिक्षिका बनने के बाद बदला व्यवहार

पति के अनुसार, जनवरी 2024 में बीपीएससी टीआरई-2 का रिजल्ट आया, जिसमें उसकी पत्नी का चयन शिक्षिका के रूप में हुआ। इसके बाद सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक महीने की ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात प्रेम प्रकाश जयवाल नामक व्यक्ति से हुई। अमन का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। उसने पति से बातचीत कम कर दी और बाद में घर छोड़कर हाजीपुर में अलग रहने लगी।


बेटे ने भी मां पर लगाए आरोप

इस पूरे मामले में दंपति का 10 वर्षीय बेटा भी चर्चा में आ गया। बच्चे ने अपनी मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि एक व्यक्ति अक्सर घर आता था, जिसे उसकी मां अपना दोस्त बताती थी। बच्चे के अनुसार, उसकी मां ने उसे दूसरों से यह कहने को कहा था कि वह व्यक्ति उसका मामा है।


किराये के मकान में पकड़ने का दावा

अमन कुमार ने दावा किया कि हाल ही में वह हाजीपुर के लिच्छवी नगर स्थित किराये के मकान पर पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उसने घर का दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोप है कि मकान मालिक ने उसे धमकाकर बाहर निकाल दिया और कथित प्रेमी को वहां से भगा दिया।


सड़क पर हुआ जमकर हंगामा

पुलिस के पहुंचते ही मोहल्ले में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पति-पत्नी के बीच सड़क पर तीखी बहस हुई और महिला ने पुलिस से भी बहस की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़ित पति ने हाजीपुर सदर थाने में आवेदन दिया है, लेकिन मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। पति का कहना है कि अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता