ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

बिहार में लहरिया कट बाइकिंग बनी जानलेवा, 14 वर्षीय छात्र की मौत; तीन लड़के घायल

Bihar road accident: हाजीपुर में तेज रफ्तार और लहरिया कट बाइकिंग के दौरान दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 14 वर्षीय छात्र चंद्रमणि कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar road accident: हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र चंद्रमणि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।



जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के बुलनसराय स्थित बिदुपुर मिडिल स्कूल के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया कि एक पल्सर बाइक पर चार किशोर सवार होकर पश्चिम दिशा की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तेज गति से लहरिया कट कर रहे थे। इसी दौरान सामने से पूर्व दिशा की ओर आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार चंद्रमणि कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बरांटी गांव निवासी धनंजय राय का पुत्र था और नवम कक्षा में पढ़ता था।



हादसे में मझौली गांव निवासी 16 वर्षीय संदीप कुमार, 16 वर्षीय प्रियांशु कुमार और तेरसिया निवासी 16 वर्षीय आशिक कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को तत्काल बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है।



दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।



बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि मृतक के शव की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना की सटीक वजह और दूसरी बाइक के चालक की पहचान करने में जुटी है।



यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के गंभीर जोखिम को सामने लाता है। एक ही बाइक पर चार किशोरों का सवार होना और तेज गति से लहरिया कट करना दुर्घटना की प्रमुख परिस्थितियों में शामिल बताया जा रहा है। फिलहाल एक परिवार में मातम पसरा है, जबकि तीन घायल किशोर अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस की आगे की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता